जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोटी गांव में बादल फटने से भीषण तबाही हुई। मचैल माता यात्रा में शामिल कई लोग बह गए। करीब 10 लोगों की मौत की आशंका है। प्रशासन व स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं। यात्रा हर साल अगस्त में हजारों श्रद्धालुओं के साथ आयोजित होती है।
