MP Crime: मध्य प्रदेश के रीवा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बदमाश ने डकैती के इरादे से एक घर में घुसकर सो रही महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी का इरादा घर में चोरी करने का था, लेकिन महिला के जाग जाने पर उसने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
