Trump Putin Meeting: अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक संपन्न हुई। यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) पर केंद्रित इस मुलाकात को सार्थक बताया गया। पुतिन ने अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया, वहीं ट्रंप ने जल्द ही नाटो और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से संपर्क करने की घोषणा की।
