मोदी सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Date) की घोषणा की थी। सात महीने बीत जाने के बाद भी इसके सदस्य नियुक्त नहीं हुए हैं। कर्मचारियों को डर है कि 7वें आयोग (7th Pay Commission News) की तरह इसमें भी लंबा वक्त लग सकता है और यह 2027-28 तक लागू हो पाएगा।