मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब एक कीमैन ने रेलवे पटरी पर एक बड़ा क्रैक देखकर 04159 हॉलिडे स्पेशल ट्रेन को रुकवा दिया। समय रहते ट्रेन रोकने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी है।
