अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत प्राइवेट से परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गया है। छात्र युनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एनईपी के तहत साल में 2 बार परीक्षा कराई जाएगी। अभी रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों की परीक्षा दिसंबर 2025 में होगी।
