करिश्मा कपूर की तारीफ में बोलीं एक्स ननद मंदिरा कपूर:वो एक बेहतरीन मां हैं, परिवार को बखूबी संभाल रखा है

0
95

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो चुका है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी विवादों में रही थी। करिश्मा ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस बीच संजय कपूर की बहन और करिश्मा की एक्स ननद मंदिरा कपूर ने करिश्मा की तारीफ की । उन्होंने कहा कि करिश्मा एक बेहतरीन मां हैं। साथ ही संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ रिश्तों को लेकर भी बात की। एनडीटीवी से बातचीत में मंदिरा कपूर ने कहा, मैं यह मानती हूं कि करिश्मा एक बहुत अच्छी मां हैं। उन्होंने परिवार को बहुत अच्छे से संभाला है और इसके लिए मैं उनकी तारीफ करती हूं। मुझे लगता है कि बच्चे आपस में बहुत क्लोज हैं और उनके बीच एक मजबूत बॉन्ड है। मुझे उम्मीद है कि हम इस रिश्ते को आगे तक लेकर जाएंगे और परिवार को एक बार फिर से एकजुट कर पाएंगे। करिश्मा अपने बच्चों का बिल्कुल एक मां की तरह ख्याल रख रही हैं। मंदिरा ने यह भी बताया कि वह आज भी करिश्मा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, मुझे तो यहां तक लगता है कि करिश्मा प्रिया सचदेव के भी कॉन्टैक्ट में हैं। सच कहूं तो हमारे बीच रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। बच्चे मां (रानी कपूर) से मिलने आते रहते हैं और हम सब अब भी टच में हैं। हमारे बीच कोई पारिवारिक कलह नहीं है। हमें बस इतना सुनिश्चित करना है कि हमारे परिवार के जो मुखिया हैं, उन्हें उनकी सही जगह और सम्मान मिले। हम कितने भी बड़े हो जाएं, दिल से तो हमेशा बच्चे ही रहेंगे। मेरे ख्याल से एक-दूसरे के प्रति सम्मान बना रहना चाहिए। हम सभी शांति चाहते हैं, पिता के सपनों को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अपने भाई का सम्मान करना चाहते हैं। बताते चलें कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। साल 2016 में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, हालांकि तलाक के बावजूद कई मौकों पर करिश्मा, संजय के साथ नजर आ चुकी हैं। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें बेटी सफीरा है, जिसे संजय कपूर साथ ही रखते थे। इसके अलावा संजय-प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी, हालांकि इस शादी से उन्हें कोई बच्चे नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here