जेलेंस्की से बातचीत के बाद पुतिन को फोन करेंगे ट्रम्प:कहा- यूक्रेन जंग खत्म कराना आसान नहीं, जेलेंस्की बोले- रूस से जमीन की अदला-बदली नहीं करूंगा

0
33

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। ट्रम्प ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन जंग से जुड़े सवालों के जवाब दिए। ट्रम्प ने कहा कि वे जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ मुलाकात के बाद पुतिन से फोन पर बात करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि यूक्रेन जंग खत्म कराना उनके लिए बहुत आसान होगा, लेकिन यह बहुत मुश्किल हो रहा है। ट्रम्प ने अपना पुराना बयान भी दोहराया कि जेलेंस्की चाहें तो जंग तुरंत रुक सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो सुरक्षा न मिलने के बावजूद वे यूक्रेन को बहुत अच्छी सिक्योरिटी देंगे। इस बीच जेलेंस्की ने फिर से कहा कि वे किसी भी हाल में रूस के साथ जमीन की अदला-बदली के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। ट्रम्प कुछ ही देर में यूरोपीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। ट्रम्प और जेलेंस्की की मीटिंग में फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, फिनलैंड, इटली के लीडर्स के अलावा नाटो और यूरोपीय यूनियन के चीफ शामिल रहेंगे। ट्रम्प-जेलेंस्की मीटिंग की 5 तस्वीरें… ट्रम्प-जेलेंस्की की बातचीत से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here