MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। भोपाल में 371.95 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने को मंजूरी दी गई। साथ ही गीता भवन, वेलनेस सेंटर और आयुर्वेदिक महाविद्यालयों की स्थापना होगी। मुरैना की बंद शुगर मिल को आधुनिक बनाने का निर्णय भी लिया गया।
