सनी देओल और YRF के बीच खत्म हुई अनबन?:30 साल बाद यशराज स्‍टूडियो पहुंचे एक्टर, फिल्म डर के बाद साथ नहीं किया काम

0
52

साल 1993 में आई फिल्म डर में आखिरी बार सनी देओल और यशराज फिल्म्स ने साथ में काम किया था। कथित तौर पर सनी देओल का YRF से झगड़ा हो गया था। लेकिन अब 30 साल बाद एक्टर को आदित्य चोपड़ा के स्टूडियो के बाहर देखा गया। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच की पुरानी लड़ाई अब खत्म हो गई है। हालांकि, इस मुलाकात की वजह कोई नई फिल्म साइन करना नहीं थी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सनी देओल पिछले हफ्ते यशराज फिल्म्स के स्टूडियो पहुंचे थे। तीन दशकों में यह पहली बार था जब उन्होंने YRF स्टूडियो का रुख किया। हालांकि यह मुलाकात किसी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए नहीं थी, बल्कि वे संगीतकार मिथुन से मिलने गए थे। सनी देओल ने उन्हें अपनी अगली फिल्म गबरू के लिए म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर साइन किया है। दरअसल दोनों की यह मुलाकात पहले सनी सुपर साउंड स्टूडियो में होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका। बॉर्डर 2 के संगीत पर काम कर रहे हैं मिथुन मिथुन इन दिनों वाईआरएफ स्टूडियो में ‘बॉर्डर 2’ के गानों पर काम कर रहे हैं। वो इतने बिजी थे कि सनी देओल खुद उनसे मिलने स्टूडियो चले गए। इससे पहले दोनों ने ‘गदर 2’ में साथ काम किया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया। अब मिथुन फिर से ‘बॉर्डर 2’ में सनी के लिए गाने बना रहे हैं। सनी चाहते हैं कि उनकी अगली फिल्म ‘गबरू’ में भी मिथुन ही म्यूजिक दें। 1993 में रिलीज हुई थी फिल्म डर ‘डर’ में सनी और शाहरुख के अलावा जूही चावला का भी अहम रोल था। फिल्म में मेकर्स द्वारा शाहरुख को हाइलाइट करना सनी को बुरा लगा था। यही वजह है कि उसके बाद सनी ने कभी शाहरुख और यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया। 2001 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सनी ने कहा था कि ‘डर’ की मेकिंग उनकी जिंदगी का सबसे बेकार अनुभव रहा है। इस दौरान उनसे झूठ बोला गया था और उन्हें मेकर्स द्वारा साइडलाइन कर दिया गया था। सनी के मुताबिक, उन्हें नहीं बताया गया था कि फिल्म में वे विलेन को ग्लोरिफाई करने वाले हैं। एक दिन जब वे स्विट्जरलैंड में थे तो अपने साथ हुए धोखे को याद कर बहुत तेज गुस्सा आया। उन्होंने अपना हाथ पॉकेट में इतनी तेजी से डाला कि जो जींस पहने हुए थे, वह फट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here