पंजाबी सिंगर हनी सिंह के खिलाफ CM को शिकायत:बोले- शराब-औरतों के खिलाफ गाने यूट्यूब से हटाएं; इसके बाद फिल्म फेयर में गाएं

0
13

पंजाब के मोहाली में 23 अगस्त को होने जा रहे फिल्म फेयर अवॉर्ड से पहले पंजाबी सिंगर यो-यो हनी सिंह के खिलाफ सीएम भगवंत मान को शिकायत हुई है। इस मामले में चंडीगढ़ के प्रो. पंडित राव धरनेवर ने सीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि यदि सिंगर को गाने की अनुमति दी जानी है, तो उससे कम से कम लिखित भरोसा लिया जाए कि वह अपने शराब, नशे और महिलाओं को अपमानित करने वाले यूट्यूब गीतों को हटा देगा। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसे गाने का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पत्र में कहा है कि आपकी तरफ से नशों के खिलाफ जो युद्ध छेड़ा गया है, उसे देखते हुए यह जरूरी है। प्रोफेसर ने अपने पत्र में मुख्य रूप से दो प्वाइंट उठाए हैं सिंगर जस्सी ने भी किया है विरोध यो-यो हनी सिंह के फिल्म् फेयर अवाॅर्ड में प्रस्तुति देने खिलाफ पंजाबी सिंगर जसबीर सिंह जस्सी के खिलाफ खुलकर आ गए है। उनका कहना है कि शो होना अच्छी बात है और वे स्वागत करते हैं, लेकिन हनी सिंह जैसे कलाकारों को मंच देना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनी सिंह के गाने बच्चों को शराब और नशे की ओर धकेलते हैं तथा महिलाओं का अपमान करते हैं। यहां तक कि हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह लोगों की नस्लों के डीएनए में नशा घुसा देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंजाब सरकार नशों के खिलाफ मुहिम चला रही है, तो फिर ऐसे कलाकार को परफॉर्म करने की अनुमति क्यों दी जा रही है। जस्सी ने कहा कि हंबल रहना कमजोरी नहीं है और वे किसी भी तरह की तुलना या चुनौती स्वीकार करने को तैयार हैं। अंत में उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि ऐसे कलाकारों का विरोध करें, क्योंकि ये बच्चों के दिमाग को प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि दोस्ती अपनी जगह है, लेकिन जब बात पंजाब की होगी तो वे हमेशा पंजाब के साथ खड़े रहेंगे।
पंडित राव पहले भी कर चुके हैं संघर्ष पंडित राव धरनेवर साउथ के रहने वाले हैं। उन्होंने जेएनयू से समाजशास्त्र में एम.फिल. किया है। वर्ष 2003 से वे चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कई धार्मिक ग्रंथों का पंजाबी से कन्नड़ और कन्नड़ से पंजाबी में अनुवाद किया है। पंजाब और पंजाबी संस्कृति को बचाने के लिए वे लगातार काम करते हैं। इतना ही नहीं, पीजीआई में वे साउथ के डॉक्टरों और नर्सों को पंजाबी भी सिखाते हैं, ताकि वे यहां के मरीजों की समस्याओं को आसानी से समझ सकें। उन्होंने पंजाबी गानों में गन कल्चर और शराब के प्रचार के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद हाईकोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को नीति बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले भी वे दिलजीत दोसांझ, करण औजला और गिप्पी गरेवाल के शो में शराब और गन से जुड़े गानों को रुकवाने का प्रयास कर चुके हैं, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here