मध्य प्रदेश के कॉलेज और स्कूलों में छात्रों की अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। डेटा मिसमैच और दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में छात्रों की आईडी तैयार नहीं हो सकी है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को 23 अगस्त तक 100 प्रतिशत डेटा सुधार का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
