एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगी, फरीदाबाद में छिपा था

0
13

हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी का आज एनकाउंटर किया गया। आरोपी फरीदाबाद में छिपा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम उसे पकड़ने पहुंची। यहां उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली। इससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच ग्रेटर फरीदाबाद में गांव फरीदपुर-नीमका रोड पर हुई। आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक इशांत गांधी पर कई मामले दर्ज हैं। दरअसल, 17 अगस्त को एल्विश के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी। घर के दरवाजों, खिड़की और छत की सीलिंग पर गोलियां लगी थीं। फायरिंग करते हुए आरोपियों का CCTV फुटेज सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी थी। अब विस्तार से पढ़िए कैसे हुआ पुलिस एनकाउंटर फायरिंग के वक्त घर पर नहीं था एल्विश
17 अगस्त को सुबह 5.30 बजे सेक्टर 57 स्थित एल्विश के घर पर गोलियां चली थी। फायरिंग के बाद एक CCTV फुटेज सामने आया था। जिसमें चेहरा ढके और हेलमेट पहने 2 युवक भागते दिखे थे। उन्होंने एल्विश के घर के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। ये गोलियां घर की बालकनी, दीवारों-खिड़कियों और दरवाजों पर लगीं। हमले के वक्त एल्विश घर पर नहीं था। उनकी मां सुषमा यादव, पिता रामअवतार और केयरटेकर ही घर पर थे। भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली
एल्विश के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वह नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई है। इसको हमने अपना परिचय दिया है। सट्‌टे का प्रमोशन कर इसने कई घर बर्बाद कर दिए। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्‌टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें। एल्विश के घर पर पुलिस के 4 जवान तैनात
फायरिंग के बाद पुलिस ने एल्विश यादव के घर पर 4 हथियारबंद जवानों को तैनात किया है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि अगले आदेश तक सुरक्षाकर्मी यादव के घर पर तैनात रहेंगे। घर पर परिवार नहीं, पिता बोले- बेटा अगले हफ्ते आएगा
एल्विश यादव के घर पर इस समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। केवल सिक्योरिटी गार्ड ही तैनात है। एल्विश के पिता राम अवतार ने बताया कि बेटा अगले सप्ताह घर लौटेगा। एल्विश मां के जन्मदिन पर भी घर नहीं आया था
हाल ही में एल्विश यादव अपनी मां का जन्मदिन साथ में नहीं मना सका था। इस बार घर पहुंचने के बजाय फोन पर ही बधाई दी। यह पहला मौका रहा जब एल्विश अपनी मां के जन्मदिन पर उनके साथ नहीं थे। रात 12 बजे घर पर फोन कर मां का केक कटवाया और फिर इंस्टाग्राम पर केक काटने की तस्वीर शेयर कर बधाई दी। विवादों से जुड़ा रहा एल्विश यादव का नाम ——————- एल्विश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… यूट्यूबर एल्विश के घर फायरिंग, भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी ली:लिखा- सट्टा प्रमोट कर कई घर बर्बाद किए, बाकी सोशल मीडिया कीड़ों को भी वॉर्निंग फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसका एक VIDEO भी सामने आया , जिसमें चेहरे ढंके और हेलमेट पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं। वे भागते हुए आते हैं और एल्विश के घर पर 24 गोलियां चलाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here