Premanand Maharaj: मुस्लिम युवक ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के लिए अपनी किडनियां दान करने की पेशकश की है। युवक ने नर्मदापुरम कलेक्टर और प्रेमानंद जी के वृंदावन स्थित आश्रम को इस संबंध में डाक से एक पत्र भेजा है, पत्र के जरिए युवक ने अपनी भावनाओं से प्रेमानंद जी को अवगत कराते हुए उन्हें एक महान संत बताया।
