रामपुर में एक युवक-युवती के साथ पिज्जा कार्नर पर हुई घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। शनिवार की शाम स्वार रामपुर मार्ग स्थित एक पिज्जा कार्नर पर युवक और युवती पिज्जा खा रहे थे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण युवक पर हमला कर दिया।
