चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:15 साल का करियर रहा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0
23

चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करके रिटायरमेंट की जानकारी दी। पुजारा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जून 2023 में खेला था। उनका इंटरनेशनल करियर 15 साल का रहा। इंटरनेशनल क्रिकेट में पुजारा ने साल 2010 में डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में डेब्यू किया था, जो कि एक टेस्ट मैच था। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने 103 मैच की 176 पारियों में 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए। इस दौरान 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 206* रन रहा है। उन्होंने 5 वनडे में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 10.20 की औसत के साथ कुल 51 रन बनाए थे। वह भारत की ओर से कोई टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेल सके थे। पोस्ट में लिखा, भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार अपना बेस्ट प्रदर्शन करना एक ऐसा अनुभव था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here