MP News: धरमपुर के दुर्गापुर गांव में रविवार को एक गर्भवती महिला पुष्पा लोधी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार ने 108 एंबुलेंस को बुलाया लेकिन नाले में तेज बहाव के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। सरपंच ने तुरंत जेसीबी मंगवाई। प्रसूता और उसके परिवार की महिलाओं को जेसीबी की बकेट में बैठाकर नाला पार कराया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
