भोपाल में सीआइएसएफ केंद्र पर जीडी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गुना जिले के बोड़दा गांव का 24 वर्षीय सुनील गुर्जर शामिल हुआ था। उसके साथ परीक्षा में शामिल हुए दोस्त बनवारी ने बताया कि 25 मिनट में पांच किमी. की दौड़ पूरी करनी थी। सुबह करीब सवा 10 बजे दौड़ शुरू हुई, सुनील ने 22 मिनट में दौड़ पूरी कर ली थी लेकिन वह अचानक गिरा गया।
