घट्टिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात प्रसूता को ले जा रही 108 एंबुलेंस नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में झटका लगने से गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ग्रामीणों ने तुरंत दूसरे वाहन की मदद से प्रसूता और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया पहुंचाया।
