बेटे के रंग पर महिला ने किया कमेंट, भड़कीं देवोलीना:कहा- खुद को सनातनी कहते हैं, हरकत देखो; पहले भी साइबर सेल में कर चुकी हैं शिकायत

0
16

देवोलीना भट्टाचार्या ने हाल ही में उस महिला की जमकर क्लास लगा दी जो उनके नवजात बेटे के रंग पर भद्दे कमेंट कर रही थी। एक्ट्रेस ने कहा है कि कुछ लोग खुद को सनातनी कहते हैं, लेकिन ऐसी हरकतें करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में रहकर जिन्हें सांवले रंग से प्रॉब्लम है, उन्हें ब्रिटेन में पैदा होना चाहिए था। देवोलीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में उस महिला के कमेंट का स्क्रीनशॉट लगाया है, जिसमें उसने एक्ट्रेस के बेटे के लिए कलुआ शब्द का इस्तेमाल किया। इसके साथ देवोलीना ने महिला के इंस्टा बायो का भी स्क्रीनशॉट लगाया, जिसमें वो खुद को शिव भक्त दर्शा रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “क्लासिक उदाहरण बच्चे क्यों बड़े होकर वैसे ही बनते हैं। घर पर जो सीखेंगे, देखेंगे, बड़े होकर वही करेंगे, तो आप समझ जाइए कि पेरेंटिंग और परवरिश क्या है। दिन-रात राम नाम जपने से कोई धार्मिक नहीं बन जाता। रावण भी शिव भक्त था।” आगे देवोलीना ने लिखा, “ये सारे खुद को भगवान के भक्त और कट्टर सनातनी बताते हैं और हरकतें देख लो। मैडम आपने अपने बच्चे को भी कान्हा ही बनाया है। कन्हैया के रंग से इतनी प्रॉब्लम क्यों? भारत में क्यों आप जैसे लोग ब्रिटेन में पैदा होने चाहिए थे। गलती हो गई लगता है। आपको, काले रंग से प्रॉब्लम है।” बताते चलें कि देवोलीना भट्टाचार्या इससे पहले भी 7 महीने के बेटे के रंग का मजाक उड़ाए जाने पर साइबर सेल से मदद मांग चुकी हैं। दरअसल, कुछ समय पहले देवोलीना ने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लोग लगातार उनके सांवले रंग पर भद्दे कमेंट कर रहे थे। इस पर एक्ट्रेस ने सभी कमेंट्स और यूजर्स के स्क्रीनशॉट पोस्ट कर साइबर सेल को टैग कर दिया। उन्हें तुरंत साइबर सेल की तरफ से जवाब मिला और सभी यूजर्स को वॉर्निंग भेजी गई थी। टीवी के पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं देवोलीना भट्टाचार्या ने साल 2022 में जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से इंटरफेथ शादी की है। शादी के 2 साल बाद 18 दिसंबर 2024 को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। देवोलीना भट्टाचार्या बिग बॉस 15 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here