रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महू स्थित आर्मी वार कॉलेज में ‘रण संवाद-2025’ के दूसरे दिन अपना संबोधन दिया। इस दो दिवसीय सेमिनार में युद्ध, युद्धकला और युद्ध संचालन पर चर्चा हो रही है, जिसमें तीनों सेनाओं के शीर्ष नेतृत्व, रक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं।
