बॉलीवुड सिंगर की हत्या करने गुरुग्राम पहुंचे 5 शूटर:घर से 10KM दूर पुलिस से मुठभेड़, 18 राउंड फायरिंग, 4 बदमाश-2 पुलिसवालों को गोली लगी

0
20

‘लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल्ल’ सॉन्ग फेम बॉलीवुड सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया की हत्या करने 5 शूटर गुरुग्राम पहुंच गए। ये बिना नंबर प्लेट की इनोवा में जा रहे थे। वह घर की तरफ जा रहे थे लेकिन 10 किमी दूर पुलिस ने घेर लिया।जिसके बाद दोनों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान 18 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें 4 शूटरों के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी 5 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 2 पुलिसकर्मियों को भी गोली लग गई, हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट से उनकी जान बच गई। पुलिस की जांच में पता चला कि इन्हें विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सरधानिया ने भेजा था। जिनका फाजिलपुरिया से 5 करोड़ के लेन-देन को लेकर रंजिश चल रही है। नांदल-सरधानिया की गैंग कुछ दिन पहले गुरुग्राम में दिल्ली के फाइनेंसर रोहित शौकीन की भी हत्या करा चुका है। पकड़े गए शूटर झज्जर और सोनीपत के हैं। उनकी मुठभेड़ गुरुग्राम STF और क्राइम ब्रांच के साथ हुई। मुठभेड़ में घायल बदमाशों के PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से जानिए, कैसे हुई मुठभेड़ अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, सिंगर फाजिलपुरिया पर हमले की कहानी… फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या की थी गुरुग्राम में करीब 23 दिन पहले दिल्ली के फाइनेंसर व प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके शरीर को गोलियां से बुरी तरह से छलनी किया गया था। हमलावरों ने उन्हें फोन कर दिल्ली से बुलाया था। फाइनेंसर रोहित शौकीन (40) दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले थे। कत्ल के बाद सामने आया था कि रोहित शौकीन के हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया के फाइनेंसर हैं। हालांकि फाजिलपुरिया ने इससे इनकार करते हुए कहा कि मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं। मैं तो उसे जानता तक नहीं हूं। वहीं रोहित के परिवार का कहना है कि दीपक नांदल ने फोन कर रोहित को दिल्ली से गुरुग्राम बुलाया था। दीपक ने ही फाजिलपुरिया से रोहित की दोस्ती कराई थी। फाजिलपुरिया, दीपक नांदल, सुनील सरधानिया और रोहित शौकीन खास दोस्त थे। रोहित को दीपक से रुपए लेने थे। रोहित अपने भाई की गाड़ी से आया था और एक ड्राइवर को भी साथ लाया था। रोहित की हत्या की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया नाम के युवक ने ली है। एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि फाजिलपुरिया को हमारे पैसे देने पड़ेंगे। अगर नहीं दिए, तो इस लड़ाई में बहुत लोग मारे जाएंगे। आखिरी में सुनील सरधानिया, दीपक नांदल और राव इंद्रजीत यादव का नाम लिखा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here