सिंधु ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार दूसरा मैच जीता:मलेशिया की लेत्शाना को हराया; भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी भी जीती

0
17

डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट भारत की पीवी सिंधु ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली है। उन्होंने बुधवार को विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 के मैच में मलेशिया की लेत्शाना कारुपथेवान को सीधे गेम में हराकर बाहर किया। पेरिस में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भी भारतीय जोड़ी को जीत मिली। पिछड़ने के बाद सिंधु ने वापसी की
पहले गेम में एक समय मलेशियन प्लेयर 18-13 से आगे थीं। सिंधु ने यहां से वापसी की और 21-19 से पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली। हाफ स्टेज तक वे 11-6 से आगे थीं। फिर 21-15 से दूसरा गेम जीता और मैच अपने नाम कर लिया। मिक्स्ड डबल्स जोड़ी भी जीती
ध्रुव कपिला और तनिषा कृष्टो की मिक्स्ड डबल्स भारतीय जोड़ी को भी राउंड ऑफ 32 में जीत मिली। दोनों ने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मौया रायन की जोड़ी को 21-11, 21-16 के अंतर से हराया। राउंड ऑफ 16 में दोनों का सामना हॉन्ग कॉन्ग के तांग चुन मिन और से यिंग सुट से गुरुवार को होगा। प्रणय और सात्विक-चिराग के मैच बाकी
राउंड ऑफ 32 में भारत से मेंस सिंगल्स और डबल्स में भी 1-1 उम्मीद बाकी है। एचएस प्रणय सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-2 डेनमार्क के आंद्रेस एंटोंसेन से भिड़ेंगे। उनसे पहले राउंड ऑफ 64 में भारत के लक्ष्य सेन को वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की से हार का सामना करना पड़ा था। सात्विक-चिराग का सामना चीनी ताइपे के कुआंग हेंग और यांग पो हान से होगा। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पीवी सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहला मैच जीतीं
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की है। पेरिस में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में सिंधु ने बुल्गारिया की कलोयाना नलबंतोवा को 39 मिनट चले मुकाबले में 23-21, 21-6 से हराया। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here