RAS-2023 के इंटरव्यू में पकडे़ फर्जी दिव्यांग अभ्यर्थी:मेडिकल बोर्ड के सामने नहीं हुए पेश; अब कैटेगरी बदलने के लिए लगा रहे प्रार्थना पत्र

0
14

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित RAS भर्ती परीक्षा-2023 के इंटरव्यू में संदिग्ध दिव्यांग प्रमाण पत्र के मामले सामने आए हैं। फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने पहली बार इस भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच का प्रावधान किया। कई अभ्यर्थियों ने मेडिकल जांच से दूरी बना ली है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- आयोग के सामने ऐसे कई मामले आ रहे हैं, जहां निर्धारित तिथि पर भी संबंधित अभ्यर्थी मेडिकल जांच के लिए बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं हुए। इनमें वे कैंडिडेट्स भी शामिल हैं, जो वर्तमान में सरकारी नौकरी में हैं। मेडिकल जांच से घबराए, श्रेणी परिवर्तन करने की गुहार
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मेडिकल जांच से दूरी बनाने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग को प्रार्थना पत्र देकर अपनी श्रेणी को दिव्यांग से सामान्य या अन्य श्रेणी में बदलने की गुहार लगाई है। आयोग की जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से कई अभ्यर्थी पहले से ही राजकीय सेवाओं में ग्रेड थर्ड टीचर, पटवारी या अन्य पदों पर कार्यरत हैं। इन सभी की पिछली सरकारी नियुक्तियां भी दिव्यांग श्रेणी कोटे से हुई है। ऐसे अभ्यर्थी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे न केवल एक बार, बल्कि बार-बार आरक्षण का दुरुपयोग कर रहे थे। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों के प्रशासनिक विभागों को भी लेटर लिखकर उनकी दिव्यांगता की दोबारा जांच कराने के संबंध में लिखा है। आयोग अफसर बोले- कसेंगे शिकंजा, होगी कार्रवाई
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- फर्जी प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन करता है। आयोग अब केवल दस्तावेजों की सतही जांच तक सीमित नहीं है। बल्कि गहन सत्यापन के माध्यम से निष्पक्ष चयन सुनिश्चित कर रहा है। आयोग के निर्देशों की अवहेलना करते हुए मेडिकल जांच के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई उनकी आरएएस भर्ती-2023 की उम्मीदवारी को रद्द कर सकती है। उन्हें भविष्य की अन्य सरकारी भर्तियों से भी वंचित कर सकती है। आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने कहा- दिव्यांग प्रमाण पत्र जांच की इस कार्रवाई से आयोग की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया होगी। साथ ही फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए दिव्यांग एवं अन्य श्रेणियों में अनुचित लाभ प्राप्त कर पहले से ही सरकारी सेवा में बैठे लोगों पर भी शिकंजा कसेगा। आठवें चरण के लिए चल रहे इंटरव्यू
दरअसल, आरएएस भर्ती-2023 के पदों के लिए 8वें चरण के इंटरव्यू सोमवार से शुरू हुए हैं, जो 18 सितंबर तक चलेंगे। RPSC की ओर से इंटरव्यू का पहला चरण 21 अप्रैल से शुरू किया गया। इस भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। पहले 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन मांगे। बाद में पद बढ़ाकर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए। 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन आरएएस मेंस-2024 के रिजल्ट का इंतजार फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट लगाकर RPSC में नौकरी कर रहा था:सीधी भर्ती से स्टेनोग्राफर लगा था, SMS मेडिकल बोर्ड ने किया अयोग्य घोषित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here