पिछले दिनों हई भारी बारिश का असर दंतेवाड़ा पर साफ नजर आ रहा है। पहली बार बाढ़ ने दंतेवाड़ा में तबाही मचा दी है। दन्तेवाड़ा नदी का पुल बाढ़ का दबाव नहीं झेल सका और 100 मीटर के पुल का नामोनिशान मिट गया। जिस कारण से एनएच-63 का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
