हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का पहला मैच चीन से हो रहा हैं। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में भारत ने अटैक के साथ शुरुआत की। अभी स्कोर 0-0 है। टूर्नामेंट के पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के पूल में चीन के अलावा जापान और कजाकिस्तान भी है। वहीं पूल-बी में बांग्लादेश, चीनी ताइपे, मलेशिया के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया है। दोनों टीम
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सूरज करकेरा, कृष्णा बी पाठक, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह। चीन- चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिंहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।
