इजराइली एयरस्ट्राइक में हूती लड़ाकों के प्रधानमंत्री की मौत:रक्षा मंत्री के भी मारे जाने की आशंका; हमले में 10 की मौत, 90 घायल

0
15

यमन की राजधानी सना में इजरायली एयरस्ट्राइक में हूती लड़ाकों के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में हूती रक्षा मंत्री मोहम्मद अल-अती और चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-घमारी को भी निशाना बनाया गया, जिनके मारे जाने की आशंका है। इजराइली आर्मी (IDF) ने 28 अगस्त को सना में हमले किए थे। इससे पहले हूती लड़ाकों ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। IDF ने कहा कि एयरस्ट्राइक में हूती मिलिट्री ठिकानों और राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया। वहीं, यमन के अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और 90 घायल हुए। इजराइली रक्षा मंत्री बोले- बुरे काम का बुरा अंजाम इजराइल के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने चेतावनी दी थी कि जो भी इजराइल के खिलाफ हथियार उठाएगा, उसे सजा मिलेगी। उन्होंने कहा- हमने हूतियों को पहले चेताया था कि बुरे काम का बुरा अंजाम होगा। एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने मीडिया को बताया- हमने सही समय पर सटीक जानकारी के आधार पर तेजी से हमला किया। इन हमलों में हूती विद्रोहियों के कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया गया। कौन हैं हूती विद्रोही हूती विद्रोहियों के इजराइल पर 250 से ज्यादा हमले हूती विद्रोहियों ने अक्टूबर 2023 से मई 2025 तक इजराइल पर करीब 250 से ज्यादा हमले किए हैं। ये हमले बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हुए हैं। ज्यादातर हमलों को इजराइल ने रोक दिया है। ऐसा दावा किया जाता है कि हूती विद्रोहियों को ये हथियार ईरान ने दिए हैं। हूती विद्रोहियों ने समुद्र में इजराइल और उससे जुड़े जहाजों पर 100 से ज्यादा हमले किए। इससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ा है। इजराइल, हमास और हिजबुल्लाह की तुलना में हूती विद्रोहियों पर सख्ती बरतने से परहेज करता रहा है। हालांकि इस बार उसने उसकी टॉप लीडरशिप को निशाना बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here