Barwani Flood: शुक्रवार रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई। अंचल में डेब नदी व सहायक नदी देवनली में रात 9 से 11 बजे तक बाढ़ आई। नदी संगम पर बने सेतु निगम के पुल पर 15 फिट से ऊपर बाढ़ का पानी बहता रहा। बाढ़ में एक टेक्टर बह गया, पुल से करीब 200 मीटर आगे टेक्टर नदी में गिर गया।
