पंजाबी कॉमेडी किंग भल्ला की अंतिम अरदास:चंडीगढ़ के श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजन, गिप्पी ग्रेवाल पहुंचे

0
13

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज भोग और अंतिम अरदास चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित हो रहा है। यहां पंजाबी फिल्म एक्टर गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, डायरेक्टर समीप कंग और पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर पहुंच गए हैं। भल्ला का 22 अगस्त की सुबह 65 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया था। उनका जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा कस्बे में हुआ था। भल्ला के निधन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों के साथ-साथ राजनीति और समाज से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थी। जसविंदर भल्ला के अंतिम अरदास की PHOTOS… भोग और अंतिम अरदास के लिए लोग गुरुद्वारा पहुंच रहे
पंजाब के कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला के निमित्त चंडीगढ़ के सेक्टर-34 के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में रखे भोग और अंतिम अरदास के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। वीआईपी की सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा साहिब के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कुछ ही देर में पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड से भी कलाकार पहुंचना शुरू हो जाएंगे। मोहाली में हुआ अंतिम संस्कार
23 अगस्त को मोहाली में जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार किया गया था, जहां बेटे पुखराज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भावुक माहौल में पंजाबी सितारे गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लो रो पड़े। श्मशान घाट पर भारी संख्या में फैंस जमा हो गए थे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए थे। अंतिम संस्कार के दौरान पंजाबी फिल्म जगत से नीरू बाजवा, हंसराज हंस, अमर नूरी, मनकीरत औलख, जिम्मी शेरगिल और हास्य कलाकार बीएन शर्मा मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक जगत से पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, AAP सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सौंध और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू समेत कई नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here