नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात वेस्टर्न रेलवे में 2865 अप्रेंटिस वैकेंसी और WBSSC की 8477 भर्तियों की। करेंट अफेयर्स में जानकारी पीएम मोदी के 2 दिवसीय जापान दौरे और रिलांयस के नए प्रोडक्ट लॉन्च की। टॉप स्टोरी में जानकारी आर्मी ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुए कैडेट्स को फ्री इलाज के फैसले की। करेंट अफेयर्स 1. भारत-जापान के बीच चंद्रयान-5 जॉइंट ऑपरेशन समझौते पर हस्ताक्षर 29 और 30 अगस्त को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर रहे। पहले दिन पीएम मोदी ने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। समिट में भारत-जापान के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर जॉइंट ऑपरेशन समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन E10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। 2. रिलायंस जियो के 5 इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च 29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 5 इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। ये प्रोडक्ट्स लॉन्च रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद किए हैं। इनमें जियो पीसी, जियो फ्रेम्स, वॉइस असिस्टेंट रिया, जियो लेन्ज और वॉइस प्रिंट प्रोडक्ट्स शामिल हैं। ये सभी प्रोडक्ट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI फीचर्स से लैस हैं। ये फीचर जियो हॉटस्टार एप और दूसरी सर्विसेज में काम आएंगे। टॉप जॉब्स 1. रेलवे में 2865 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने मध्य प्रदेश में 2865 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। 24 साल तक के 10वीं, 12वीं पास कैंडिडेट्स 29 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सैलरी की जानकारी नहीं दी गई हैं। कैंडिडेट्स wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 2. WBSSC ने 8477 नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती निकाली पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने 8477 नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 18 से 40 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स 31 अक्टूबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 22,700 – 26,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स westbengalssc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. आर्मी ट्रेनिंग में दिव्यांग हुए कैडेट्स को भी अब ECHS मेडिकल इलाज की सुविधाएं मिलेगी 30 अगस्त को रक्षा मंत्रालय ने इस फैसले को मंजूरी दी है। पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना यानी ECHS के तहत पहले केवल एक्स सर्विसमैन को ही मुफ्त इलाज की सुविधा थी। ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने से एक्स-कैडेट्स बने कैंडिडेट्स को भी इसका लाभ मिलेगा। एक्स सर्विसमैन को इस फैसिलिटी के लिए 1.20 लाख रुपए फीस देनी होती है, लेकिन एक्स कैडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी। इस फैसिलिटी का फायदा लेने के लिए कैडेट्स को ECHS की मेंबरशिप लेनी होगी। रक्षा मंत्रालय ने ये भी साफ किया है कि ये मंजूरी एक विशेष छूट के तहत दी गई है और इसे भविष्य में किसी ओर कैटेगरी के लिए उदाहरण के तौर पर नहीं लिया जाएगा। इस फैसले पर हमने 1996 में NDA से बोर्ड आउट हुए अंकुर चतुर्वेदी से बात की। इस फैसले पर वो कहते हैं- ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
