मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर रतलाम में पथराव की घटना सामने आई है। धाकड़ समाज के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। पटवारी की कार के कांच के शीशे टूट गए। यह घटना उनके एक बयान के बाद हुई, जिसको लेकर धाकड़ समाज के लोग विरोध कर रहे थे।
