दान की गईं अल्लू अर्जुन की दादी की आंखें:दामाद चिरंजीवी ने इच्छा पूरी की, घरवालों से ली थी इजाजत; 94 साल की उम्र में हुआ निधन

0
12

साउथ के पॉपुलर एक्टर अल्लू रामालिंगैया की पत्नी और अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम्मा का 30 अगस्त को निधन हो गया है। 94 साल की अल्लू कनकरत्नम्मा उम्र संबंधित दिक्कतों से जूझ रही थीं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी उनके दामाद हैं। अब उनके निधन के बाद चिरंजीवी उनकी आखिरी इच्छा पूरी करते हुए उनकी आंखें दान कर रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चिरंजीवी ने सालों पहले अपनी सास अल्लू कनकरत्नम्मा और अपनी मां से आंखें डोनेट करने की बात की थी। उन्होंने सास से पूछा था कि क्या वो अपनी आंखें डोनेट करेंगी, इस पर उन्होंने हामी भरी थी। निधन की खबर सुनकर चिरंजीवी सबसे पहले अल्लू अरविंद (अल्लू अर्जुन के पिता) के घर पहुंचे थे। उन्होंने अल्लू अरविंद से पूछा कि क्या वो अपनी मां की आंखें डोनेट करना चाहते हैं। उनकी इजाजत मिलने के बाद चिरंजीवी ने अपने चैरिटी चिरंजीवी ब्लड ब्लैंक से संपर्क कर आई डोनेशन की प्रोसेस शुरू करवाई थी, जो पूरी हो चुकी है। सास के निधन पर चिरंजीवी ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, ‘हमारे ससुर श्री अल्लू रामलिंग्य्या गारू की पत्नी कनकरत्नम्मा गारू का निधन अत्यंत दिल तोड़ देने वाला है। उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे सदैव हमारे लिए प्रेरणादायी रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।’ अल्लू कनकरत्नम्मा का निधन शनिवार रात को 1:45 बजे उनके हैदराबाद में हुआ। उनका पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे घर लाया गया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद के कोकापेट में हुआ। जिस समय दादी का निधन हुआ उस समय अल्लू अर्जुन मुंबई में थे। वो तुरंत हैदराबाद लौटे। वहीं एक्टर रामचरण भी मैसूर में चल रही फिल्म की शूटिंग छोड़ आए। अल्लू कनकरत्नम्मा को अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, अल्लू अरविंद ने कंधा दिया। एक्टर वेंकटेश, वरुण तेज, साई दुर्गा तेज और वैष्णव तेज ने अल्लू कनकरत्नम्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई। वहीं, एक्टर नागा चैतन्य ने भी कनकरत्नम्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दें कि कॉनिडेला-अल्लू परिवार साउथ सिनेमा का एक जाना-माना परिवार है। यह परिवार तीन पीढ़ियों से फिल्मों, व्यवसाय और राजनीति से जुड़ा हुआ है। प्रमुख सदस्य मेगास्टार चिरंजीवी और उनके ससुर एक्टर अल्लू रामलिंगैया रहे हैं। अल्लू रामलिंगैया और उनकी पत्नी कनक रत्नम्मा के चार बच्चे अरविंद, सुरेखा, वसंत और भारती थे। उनके बेटे अल्लू अरविंद और पत्नी निर्मला के तीन बच्चे वेंकटेश, अल्लू अर्जुन और अल्लू सिरिश हैं। वहीं, चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा हैं और उनके तीन बच्चे राम चरण, सुष्मिता और स्रीजा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here