MP Crime: इंदौर और भोपाल के बीच फैले हाईवे पर रविवार दोपहर पानी से भरे एक गड्ढे में तैरती हुई लाश मिली। पुलिस ने जब लाश को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की तो चौंक गई। वह लाश इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की थी। सलमान पर एनडीपीएस, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती की योजना जैसे 32 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज थे।
