देवी अहिल्या विश्वविद्यालय नवंबर से मराठी और तमिल भाषा के शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने भारतीय भाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया है। इससे विद्यार्थियों को करियर में भाषा बाधा नहीं आएगी। विश्वविद्यालय लोकप्रिय कोर्सों में सीटें बढ़ाने की भी योजना बना रहा है।
