अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में 6.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही मची। अब तक 622 मौतें और 1 हजार से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। नंगरहार और कुनार प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सड़कें बंद होने से बचाव कार्य बाधित हैं। तालिबान सरकार ने तत्काल अंतरराष्ट्रीय मदद और हेलिकॉप्टर मांगे हैं।
