Indian Railways: लखनऊ से जम्मूतवी जाने वाली कई ट्रेनें 30 सितंबर तक रद्द कर दी गई हैं। माता वैष्णो देवी में भूस्खलन और पंजाब में बाढ़ के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड ने कुल 69 ट्रेनों को रद्द और 34 को शॉर्ट टर्मिनेट करने का आदेश जारी किया है। रद्द की गई ट्रेनों में लखनऊ से चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस भी शामिल है।
