क्रिस्टल डिसूजा के पेरेंट्स को भेजे गए उनके बोल्ड सीन:भड़ककर कहा- मैं आपका परिवार बर्बाद कर सकती हूं; ट्रेन में हुआ डरावना वाक्या भी शेयर किया

0
11

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में खुलासा किया है कि कुछ ट्रोलर्स उनके बोल्ड सीन के क्लिप निकालकर उनके पेरेंट्स को भेजते हैं और भद्दे कमेंट्स करते हैं। एक्ट्रेस ने ऐसे ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा है कि वो चाहें तो उनके परिवार बर्बाद कर सकती हैं। जूम को दिए इंटरव्यू में क्रिस्टल डिसूजा ने कहा, ‘मैंने अपनी फिल्मों में कुछ बोल्ड सीन किए हैं। लोग उन सीन को कट कर उन क्लिप्स को मुझे भेजटे हैं और भद्दी बातें लिखती हैं। वाकई भद्दी। चीप। फिर मैं उनकी प्रोफाइल में जाती हूं और देखती हैं कि उनकी पत्नी है, उनकी बेटी है और हम सोचते हैं कि ये ऐसा कैसे कर रहे हैं। क्या होगा अगर मैं वो स्क्रीनशॉट शेयर कर दूं। मैं आपके परिवार को बर्बाद कर सकती हूं। इस पॉइंट पर आप मेरी मेंटल हेल्थ खराब नहीं कर सकते, लेकिन मैं आपकी फैमिली को इस पॉइंट पर बर्बाद कर सकती हूं। आपके पास ऐसा करने की हिम्मत कैसे हो सकती है। मैं ये आपकी पत्नी को सेंड कर सकती हूं। आप अपनी बेटी के फ्यूचर के बारे में सोचिए।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे ये सब दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। हां मुझे इन चीजों से फर्क पड़ता है। मेरे पेरेंट्स भी सोशल मीडिया पर हैं। उन्हें भी वही मैसेज मिलते हैं, उनके साथ भी वही होता है। इससे मुझे ज्यादा तकलीफ होती है। आप मुझे कह सकते हैं कि मैंने फिल्म में क्या किया है, आप उन्हें क्यों कह रहे हैं। लेकिन लोगों को पता है कि कहां चोट मारने से ज्यादा तकलीफ होगी। ‘ आखिर में क्रिस्टल ने कहा, ‘अब मैं या वो इससे परेशान नहीं होते। मुझे लगता है कि अब मैं मोटी चमड़ी की हो गई हूं।’ लोकल ट्रेन में एक्ट्रेस को शख्स ने छुआ था इसी इंटरव्यू में क्रिस्टल ने महज 15 साल की उम्र में हुए लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का शिकार होने पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो लोकल ट्रेन में सफर करती थीं। उनकी उम्र 15 साल थी। एक बार एक शख्स ने खाली लेडीज कंपार्टमेंट देखकर उसमें चढ़ने की कोशिश की और एक्ट्रेस को छूने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने तुरंत उस शख्स का हाथ पकड़कर उसे बाहर धकेल दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस घटना के बाद कांपने लगी थीं, जिसके बाद आसपास की महिलाओं ने उन्हें शांत किया था। इसके बाद उन्होंने लोकल ट्रेन से सफर करना बंद कर दिया था। बताते चलें कि क्रिस्टल डिसूजा ने साल 2007 में टीवी शो कहें न कहें से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो क्या दिल में है, किस देश में निकला होगा चांद और एक हजारों में मेरी बहना है जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आई हैं। साल 2019 में वेब शो फितरत से क्रिस्टल ने ओटीटी डेब्यू किया था। इसके बाद वो इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे और विस्फोट जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। जल्द ही वो फिल्म जागीर में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here