इंदौर में गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी हो रही है। पुलिस ने 75 से ज्यादा आईडी को चिह्नित कर केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है। एक्टर एजाज खान समेत कई लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट साझा की हैं, जिससे दो समुदायों में तनाव की स्थिति बन सकती है।
