फैशन की दुनिया में मशहूर इटली के फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन हो गया है, वे 91 साल के थे। अरमानी का जन्म 11 जुलाई 1934 को इटली के पियासेंजा शहर में हुआ था। कंपनी ने आज 4 सितंबर को उनके निधन की जानकारी दी। अरमानी ग्रुप ने एक बयान में कहा, इल सिन्योर अरमानी, जैसा कि उनके कर्मचारी और सहयोगी उन्हें सम्मान से बुलाते थे, अपने प्रियजनों के बीच शांति से इस दुनिया से चले गए। वो एक ऐसे शख्स थे, जिन्होंने अपनी दूरदृष्टि, जुनून और समर्पण से हमें प्रेरित किया। मिलान फैशन वीक में वे नही गए थे जून 2025 में मिलान फैशन वीक में वे नही गए थे। ये पहली बार था जब वो अपने रनवे शो में नहीं आए। उनकी कंपनी ने बताया था कि वो घर पर हैं। जनवरी 2025 में पेरिस में उनका आखिरी हाउट कॉउचर शो हुआ था। वो अपनी कंपनी के 50 साल पूरे होने का जश्न मिलान फैशन वीक में मनाने की तैयारी कर रहे थे। इटैलियन स्टाइल को दुनिया भर में पहचान दिलाई अरमानी को इटैलियन स्टाइल को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है। उनके पिता उगो अरमानी एक अकाउंटेंट थे। मां मारिया रायमोंडी एक हाउसवाइफ, जिनका स्टाइल उनके बच्चों के कपड़ों में झलकता था। उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत मेडिसिन पढ़ने से की, लेकिन जल्द ही वे फैशन की दुनिया में शिफ्ट हो गए। 1964 में डिजाइनर नीनो सेरुटी ने उन्हें मेंसवियर डिजाइन करने का मौका दिया, जहां उन्होंने बिना लाइनिंग वाले जैकेट्स बनाए, जो बाद में उनकी पहचान बने। जियोर्जियो अरमानी के जीवन से जुड़ी 10 बातें… 1975 में मिलान में अपनी कंपनी की शुरुआत की 1975 में अपने पार्टनर सर्जियो गैलियोटी के साथ मिलकर उन्होंने मिलान में अपनी कंपनी शुरू की। उनकी पहली मेंस वियर कलेक्शन अमेरिका में खूब पसंद किया गया, खासकर न्यूयॉर्क के बार्नीज स्टोर में। इसके बाद उनकी वुमेन्सवियर कलेक्शन ने औरतों के लिए पावर ड्रेसिंग को नया अंदाज दिया। उनके डिजाइन्स में सादगी, सुकून और शान का गजब का तालमेल था। 1980 की फिल्म ‘अमेरिकन जिगोलो’ में रिचर्ड गेयर के लिए बनाए उनके कपड़ों ने उन्हें काफी पहचान दी। अरमानी ने पुरुषों के सूट को हल्का और आरामदायक बनाया अरमानी ने पुरुषों के सूट को हल्का और आरामदायक बनाया। उनकी पैंटसूट्स ने वर्कप्लेस में महिलाओं को नया कॉन्फिडेंस दिया। 2025 में विंबलडन में केट ब्लैंचेट ने उनके सिल्क टू-पीस सूट में सबका ध्यान खींचा। जूलिया रॉबर्ट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे स्टार्स ने उनके कपड़े पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया।
