ट्रोलर्स के खिलाफ साइबर सेल पहुंचीं अंजिल राघव:एक्ट्रेस बोलीं-छोटे कपड़े पहने का मतलब ये नहीं कि छूने की परमिशन है

0
14

ट्रोलर्स से परेशान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने अब दिल्ली में साइबर क्राइम सेल में 20 से ज्यादा इंस्टाग्राम ID की लिस्ट दी है। इन आईडी से लगातार गंदे मैसेज, मीम्स, एडिटिड इंटरव्यू और फेक वीडियो जारी हो रहे हैं। जिनमें अंजलि को बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में कई भोजपुरी मॉडल व कलाकार भी कूद गए हैं। अंजलि ने कहा कि कई भोजपुरी मॉडल उनके खिलाफ प्रचार कर रही हैं। कह रही हैं कि शॉर्ट्स पहने वाली अब सती-सावित्री बन रही है। इन्हें अंजलि का जवाब है कि छोटे कपड़े पहनने का मतलब ये नहीं कि छूने की परमिशन है। अंजलि ने कहा कि अभी तो वह साइबर सेल में लिखित शिकायत देंगी। महिला आयोग को शिकायत भेजेंगी और थाने में भी FIR दर्ज कराएंगी। लखनऊ में 29 अगस्त को एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह ने गलत तरीके से अंजलि राघव की कमर को छुआ था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद से विवाद लगातार सुर्खियों में है। मामला बढ़ता देख पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर माफी मांग ली। अंजलि का कहना है कि वो माफी मांगकर खुद तो पीछे हट गए, लेकिन ट्रोलर पीछे लगा दिए। लगातार हो रही ट्रोलिंग से अंजलि मानसिक रूप से परेशान हो चुकी हैं। दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को एक्ट्रेस ने बताई 3 बड़ी बात… अब जानिये कौन-कौन भोजपुरी और हरियाणवी इंडस्ट्री के कलाकार मैदान में कूदे भोजपुरी मॉडल का अंजलि पर तंज-अब सती-सावित्री बन रही
अंजलि राघव के मुताबिक भोजपुरी की कई मॉडल वीडियो डाल रही हैं। शालिनी, चांदनी समेत कई मॉडल उनके शॉर्ट्स पहनने की वीडियो निकाल कर लिख रही हैं-वैसे तो रील्स में शॉर्ट्स डाल रही हो और सती सावित्री बनने की कोशिश कर रहे हो। अंजलि का जवाब-शॉर्ट्स पहनना छूने की परमिशन तो नहीं
इस पर अंजलि का जवाब है-मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि शॉर्ट्स पहले का मतलब यह नहीं कि मैंने उन्हें छूने की परमिशन दे दी है। मैंने तो शॉर्ट्स ही पहने हैं, वहां तो और भी छोटे कपड़े पहने जाते हैं। मेरे तो 100 में से कोई एक कपड़ा ऐसा मिलता है, लेकिन वहां मॉडल के सारे कपड़े ऐसे ही मिलेंगे। तो क्या इसका मतलब तो यह है कि उन्होंने सभी को छूने की खुली परमिशन दे रखी होगी। सपोर्ट में उतरे हरियाणवी कलाकार भी ट्रोलिंग का शिकार
अंजलि राघव ने बताया कि हरियाणा से काफी कलाकारों का सपोर्ट मिला है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर फेवर किया तो इन लोगों ने उनके पर्सनल अकाउंट में जाकर उनके बारे में गंदा-गंदा बोलना-लिखना शुरू कर दिया है। अजय हुड्डा, मन्नू धवन (एमडी ), दिलेर और कहर खरकिया ने इंस्टाग्राम पर उसके फेवर में स्टोरी लगाई हैं। खुशी बालियान ने पूरा वीडियो शेयर किया है। श्वेता चौहान ने भी सहयोग किया। वीरू कटारिया और थारा भाई जोगिंदर ने वीडियो डाला। ट्रोलर बता रहे ‘दोगुला डांसर’, अंजलि बोलीं- ये घटिया बात सोशल मीडिया पर कई ट्रोलर अंजलि को दोगुला में नाचने वाली बता रहे हैं। इस पर अंजलि ने कहा-मुझे तो आज तक नहीं पता कि दोगुला होता क्या है। ये घटिया बातें बनाई जा रही हैं। वो बिहार में कभी गई नहीं हैं। असल में, बिहार के ग्रामीण इलाकों में मेलों, बारातों या सार्वजनिक कार्यक्रमों में ये डांस होता है। जिनमें डांसर (अक्सर महिला वेश में पुरुष या कभी-कभी महिलाएं भी) लोकगीतों या फिल्मी गानों पर प्रस्तुति देती हैं। कुछ जगहों पर यह अश्लीलता की सीमाएं भी छूने लगता है, इसलिए इसे “लो-क्लास एंटरटेनमेंट” का टैग भी मिलता है। दोगुला कार्यक्रम आमतौर पर “आर्केस्ट्रा” और “डांस शो” के रूप में होते हैं, जहां सस्ती मनोरंजन शैली होती है। पवन सिंह की पत्नी ने किया सपोर्ट, अंजलि बोली-वो महिला होने के नाते समझती हैं इस पूरे विवाद में पवन सिंह की पत्नी ज्योति एक तरह से अंजलि का फेवर करती नजर आईं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने कहा है, ‘पवन जी को स्टेज पर इस तरह से लड़की की कमर छूने से पहले सोचना चाहिए था। वो कहते हैं कि हम कलाकार हैं, ये सब नॉर्मल है। उन्हें ये समझना चाहिए कि वहां जो भी हुआ वो उस लड़की के पिता, भाई ने भी देखा होगा। वो तो नहीं समझते कि कौन क्या है। उनके लिए तो वो उनकी बेटी और बहन ही है। ‘ज्योति की इस फेवर पर अंजलि राघव ने कहा- ‘उनकी पत्नी को धन्यवाद कहूंगी, वह एक महिला हैं और एक महिला की परेशानी को समझती हैं। वो पवन कुमार की पत्नी हैं, फिर भी सही और गलत उन्हें समझ में आता है।’ दैनिक भास्कर एप से इंटरव्यू में अंजलि की 5 अहम बातें कमर छूने, माफी मांगने और फिर ट्रोलिंग…अब साइबर सेल में शिकायत तक के 7 दिन… 29 अगस्त की शामः लखनऊ के एक म्यूजिक शो में अंजलि राघव और पवन सिंह की स्टेज परफॉर्मेंस थी। इसी परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर हाथ फेरा, जो कैमरे में कैद हो गया। 30 अगस्त सुबह: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। अंजलि ने पहली बार प्रतिक्रिया दी और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह हरकत अनएक्सपेक्टेड थी। शुरुआत में “टैग” समझा, इसलिए स्टेज पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर दी। 30 अगस्त शामः अंजलि की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हुई। पुराने गानों की क्लिप काटकर लगाई गई। इसमें उन्हें पोर्न स्टार तक लिखा गया। 31 अगस्त सुबह: पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से सार्वजनिक माफी मांगी। लिखा: “मेरा इरादा गलत नहीं था, अगर अंजलि जी को बुरा लगा तो मैं क्षमा मांगता हूं। हम कलाकार हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।” 31 अगस्त दोपहर: अंजलि ने उस माफी को शेयर करते हुए लिखा – “हां, इन्होंने गलती मानी है और मैंने माफ किया।” इसके बाद अंजलि पर पवन सिंह की PR टीम द्वारा स्टोरी एडिट करने का दबाव डाला गया। कहा गया कि “गलती मानी” की जगह सिर्फ “थैंक यू” लिखें। 1 व 2 सितंबर: दो दिन में ही 20 से ज्यादा इंस्टाग्राम ID से हर एक-दो घंटे बाद मीम्स, वीडियो व स्टोरी शेयर हुईं। जिनमें अंजलि के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां हुईं। 3 सितंबर: अंजलि दिल्ली पुलिस के पास पहुंची। अपने साथ हो रहे घटनाक्रम के बारे में बताया। साथ ही साइबर सेल को 20 से ज्यादा इंस्टा आईडी शेयर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here