मध्य प्रदेश में शिक्षक दिवस के अवसर पर 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों को 25 हजार रुपये की सम्मान निधि और शाल-श्रीफल भेंट किया गया।
