Astrology Tips: छोटे-से उपाय से चमक उठेगी किस्मत, इन जीवों की सेवा बदलेगी आपकी तकदीर

0
17
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की शांति और उनके शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों में जानवरों की सेवा करना भी शामिल है। मान्यता है कि विभिन्न देवी-देवता और ग्रह कुछ विशेष जीवों से जुड़े होते हैं। ऐसे में इन जीवों की सेवा करने से उनसे संबंधित ग्रह प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह उपाय करने से न सिर्फ ग्रह शांत होते हैं, बल्कि मानसिक शांति और पुण्य भी मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस पशु-पक्षी की सेवा से किन ग्रहों की शुभता मिलती है।

गाय की सेवा से प्रसन्न होंगे नवग्रह

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय और पवित्र माना जाता है। गाय को ‘गौ माता’ का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष के मुताबिक गाय की सेवा करने से कई ग्रह प्रसन्न होते हैं। जिनमें सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति और शुक्र प्रमुख है। गाय को चारा खिलाना, उनकी देखभाल करना, पानी पिलाना और गायों की साफ-सफाई करना पुण्य का काम माना जाता है। वहीं गाय की पीठ पर हाथ फेरना भी शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 10 September 2025 | आज का प्रेम राशिफल 10 सितम्बर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

गाय को रोटी या गुड़ खिलाने से सूर्य मजबूत होता है, जिससे आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। गाय को सफेद चीजें खिलाने से चंद्रमा मजबूत होता है। इससे जातक का मन शांत होता है और मानसिक शांति मिलती है। गाय को चने की दाल जैसी पीले चीजें खिलाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इससे व्यक्ति को संतान, धन और ज्ञान का सुख मिलता है। वहीं गाय को हरी सब्जियां और हरी घास खिलाने से शुक्र ग्रह मजबूत होती है। जिससे जातक को प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

कुत्ते की सेवा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राहु ग्रह से कुत्ते का संबंध माना जाता है। वहीं ज्योतिष में राहु को एक मायावी और रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। यह ग्रह अचानक होने वाली घटनाओं और भ्रम का कारक माना जाता है। अगर कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में है या फिर आप राहु से संबंधित परेशानियों जैसे गलतफहमी, मानसिक तनाव, निर्णय लेने में परेशानी या अचानक आने वाली समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में कुत्ते की सेवा करना लाभकारी हो सकता है।
इस स्थिति में कुत्तों की देखभाल करना, उनको खाना खिलाना, कुत्तों को आश्रय देना और उनसे प्यार करना राहु के निगेटिव प्रभावों को कम करता है। विशेषकर काले या भूरे रंग के कुत्तों की सेवा करना अधिक प्रभावी माना जाता है। इन उपायों को करने से राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है।

कौवे की सेवा

कौवे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। वहीं शनि देव को न्याय और कर्मों का देवता माना जाता है। अगर जातक की कुंडली में शनि की साढ़े साती, ढैय्या या शनि अशुभ स्थिति में है, तो व्यक्ति को अपने कामकाज में बाधाओं और देरी का सामना करना पड़ता है। जातक को स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं आती हैं। ऐसी स्थिति में कौवों की सेवा करना शुभ माना जाता है।
शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने से कौवों को नियमित रूप से रोटी, अनाज या अन्य खाद्य पदार्थ खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन कौवों को खाना खिलाना विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है। यह उपाय शनि के निगेटिव प्रभावों को कम करता है, जीवन में अनुशासन, स्थिरता और धैर्य लाता है।

मछली की सेवा

वहीं बृहस्पति ग्रह का संबंध मछलियों से माना जाता है। बृहस्पति को भाग्य, धन, ज्ञान और समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में मछलियों को आटे की गोलियां या उनका भोजन खिलाना शुभ माना जाता है।
इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन-समृद्धि आकर्षित होती है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या फिर व्यापार में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आपको मछलियों को खाना देना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए।

पक्षियों की सेवा

बुध ग्रह से पक्षियों की सेवा का संबंध माना जाता है। वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है। इसके अलावा पक्षियों की सेवा से अन्य ग्रहों के भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था करना चाहिए, उनको आश्रय देना और उनकी देखभाल करना शुभ माना जाता है।
तोतों या फिर अन्य हरे रंग के पक्षियों को दाना खिलाने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे वाणी में मधुरता, बुद्धि में वृद्धि और व्यापार में भी सफलता मिलती है। सामान्य रूप से पक्षियों को दाना-पानी देने से सूर्य और चंद्रमा भी प्रसन्न होते हैं और जातक के जीवन में सकारात्मकता आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here