20 प्रतिशत एथेनाल मिक्स वाले इस फ्यूल को लेकर शहर के लोग लगातार शिकायत कर रहे थे कि इसके उपयोग से उनकी गाड़ियों का माइलेज काफी गिर गया है। साथ ही बाइक व कारों के इंजन पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट का कहना है कि E20 पेट्रोल वाहनों पर कुछ तकनीकी असर डाल सकता है, जिसके बारे में वाहन मालिकों को जागरूक होना जरूरी है।
