MP News: पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान इकबाल खान की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे डबरा सिविल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया। ग्वालियर के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही इकबाल की मौत हो गई। स्वजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर भांडेर लौट गए थे। इसके बाद भांडेर पहुंच चुके इकबाल के शव को पुलिस की मौजूदगी में डबरा लाया गया।
