छिंदवाड़ा के छोटी बाजार स्थित बड़ी माता मंदिर के सामने अहिंसा टेंट सप्लायर की दुकान में रात 11 बजे आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के दुकान और मकान मालिकों को चिंता हुई। दमकल की चार गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
