UP News: यूपी में चंदौली के सकलडीहा कस्बे में एक पागल कुत्ते ने दरोगा सहित 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घबराए लोग घरों में छिप गए। सभी घायलों को रेबीज इंजेक्शन दिया गया और कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को मारकर आतंक खत्म किया।
