World Physiotherapy Day Special: जयारोग्य अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट डा. वैभव चौबे बताते हैं कि युवाओं में बढ़ती पीठ, गर्दन और घुटनों की समस्या का सबसे बड़ा कारण है, कंप्यूटर और लैपटाप पर घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना। इसके चलते स्पाइन और मसल्स पर सीधा असर पड़ रहा है। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में युवा मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।
