मध्य प्रदेश बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार परीक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होगी, जबकि अति लघुउत्तरीय और लघुउत्तरीय प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। परीक्षा परिणाम का आकलन अर्द्धवार्षिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक होगा।
