ट्रम्प के समर्थक चार्ली किर्क को गर्दन पर गोली मारी:हालत गंभीर, यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के दौरान हमला; ट्रम्प बोले- सभी चार्ली के लिए प्रार्थना करें

0
21

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क को गुरुवार को एक प्रोग्राम के गोली मार दी गई। यह घटना यूटा राज्य के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। पुलिस के अनुसार चार्ली की हालत गंभीर है। यह घटना उस समय हुई जब चार्ली यूनिवर्सिटी में ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ प्रोग्राम में थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार्ली एक तंबू के नीचे माइक पकड़कर बोल रहे हैं। तभी एक गोली उनके गर्दन के पास आकर लगती है, काफी खून बहता है और वे जमीन पर नीचे गिर जाते हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। TPUSA के अधिकारी ने बताया कि चार्ली को गर्दन में गोली लगी है और उनकी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया। ट्रम्प ने इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सभी चार्ली किर्क के लिए प्रार्थना करें। उन्हें गोली लग गई है। वे बहुत अच्छे इंसान हैं।’ दरअसल, फेसम पॉलिटिकल एक्टिविस्ट चार्ली टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) नाम से एक संस्था चलाते हैं, इसमें युवाओं को राजनीति के बारे में बताते हैं। वहीं, ट्रम्प के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here