एशिया कप 2025 का तीसरा मैच बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। ग्रुप-बी के इस मैच का टॉस बांग्लादेश ने जीता और गेंदबाजी चुनी है। कप्तान लिटन दास ने कहा- यह हमारा पहला मैच है, हम नहीं जानते कि पिच कैसा बिहेव करेगी। हम 3 पेसर्स और 2 स्पिनर्स के साथ उतर रहे हैं। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान ने बताया कि उनकी टीम बिना बदलाव के उतर रही है। हालिया फॉर्म में बांग्लादेश मजबूत दिख रहा है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से हार झेलनी पड़ी। HKG की टीम आज फिर टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में उतरेगी। टीम ने 2004 में पहला एशिया कप खेला था, लेकिन तब से अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। अगर हॉन्ग कॉन्ग की टीम यह मैच हार जाती है, तो टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी। फिलहाल, टीम एक हार के बाद दूसरे स्थान पर है। हर ग्रुप की सभी टीमों को आपस में एक-एक मैच खेलने है। टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
